बाजार की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 206 अंक गिरा, निफ्टी 10100 के करीब बंद

  • बाजार की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 206 अंक गिरा, निफ्टी 10100 के करीब बंद
नई दिल्ली.  बाजार में लगातार दो दिनों से जारी तेजी पर बुधवार को ब्रेक लग गया। ग्लोबल मार्केट से मिले निगेटिव संकेतों से बाजार की कमजोर शुरुआत हुई और यह कमजोरी कारोबार के अंत तक जारी रही। बैंक, मेटल, रियल्टी और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 206 अंक गिरकर 32,969 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 70 अंक टूटकर 10,114 अंक पर बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी50 में शामिल 30 शेयरों में गिरावट रही।
इससे पहले, सेंसेक्स 76 प्वाइंट्स गिरकर 33,098 अंक पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 41 अंक की कमजोरी के साथ 10,144 के स्तर पर हुई थी। मार्च एफएंडओ एक्सपायरी के दिन बाजार में कमजोरी देखने को मिली। जिससे कारोबार में निफ्टी 10,096.9 तक फिसला था जबकि सेंसेक्स 32,917.7 तक टूटा था। 

दो दिन बंद रहेगा बाजार
शेयर बाजार अगले दिन गुरूवार और शुक्रवार के महावीर जयंती और गुड्स प्राइडे के अवसर पर बंद रहेगा। 2 अप्रैल 2018 को बाजार में ट्रेडिंग शुरू होगी। वहीं 1 अप्रैल से शेयर से कमाई पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स 10 फीसदी लगेगा।

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव
बुधवार के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव नजर आया। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.53 फीसदी गिरकर 15962.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.92 फीसदी लुढ़का है।

मिडकैप शेयरों में एंडुरेंस, ओबेरॉय रियल्टी, एबीएफआरएल, गृह फाइनेंस, एमफैसिस, पेज इंडस्ट्रीज, नेरोलैक पेंट्स, बर्जर पेंट्स, क्रॉम्पटन और राजेश एक्सपोर्ट 1.92-5.04 फीसदी तक बढ़े। हालांकि आरकॉम, जीएसके कंज्यूमर, अडानी पावर, अल्केम, आईडीबीआई, वक्रांगी, जिंदल स्टील, सेल, आरपावर 8.42-3.98 फीसदी की गिरावट रही।


आईटी को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो एनएसई पर सिर्फ निफ्टी आईटी में तेजी रही। इंडेक्स 0.15 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। लेकिन बैंक निफ्टी 0.83 फीसदी गिरकर 24,305.80 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.22%, मेटल 2.09%, फार्मा 0.90%, पीएसयू बैंक 2.13% और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1.18% गिरकर बंद हुए।

अमेरिकी बाजार फिसले
मंगलवार के कारोबार में टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट से अमेरिकी बाजार लुढ़ककर बंद हुए। डाओ जोंस 345 अंक गिरकर 23,858 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 212 अंक की भारी गिरावट के साथ 7,009 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 46 अंक की कमजोरी के साथ 2,613 के स्तर पर बंद हुआ।


Get Free Trial On WhatsApp:- 7771010963


For Quick Free Trial–  http://www.smartmoneyfs.com/freetrial.php




Comments

Popular posts from this blog

Godrej Agrovet makes a strong debut; Share lists at 34% premium on BSE

Nifty settles at 9,929; Sensex ends flat

Nifty hovers around 10,150 mark