बाजार में तेजी, सेंसेक्स 150 अंक मजबूत, निफ्टी 10380 के ऊपर, बैंकिंग स्टॉक्स में उछाल

  • बाजार में तेजी, सेंसेक्स 150 अंक मजबूत, निफ्टी 10380 के ऊपर, बैंकिंग स्टॉक्स में उछाल
नई दिल्ली.  सपाट शुरुआत के बाद घरेलू शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। बैंक, ऑटो, मेटल, एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में तेजी से निफ्टी 10,397.70 तक पहुंचने में कामयाब रहा। वहीं सेंसेक्स 33846.50 के स्तर तक गया। सेंसेक्स और निफ्टी 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। हैवीवेट एसबीआई, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, मारुति में बढ़त से बाजार को सपोर्ट मिला है। फिलहाल सेंसेक्स 204 अंक की बढ़त के साथ 33,830 और निफ्टी 61 अंक बढ़कर 10,393 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इससे पहले, सेंसेक्स 27 अंक की बढ़त के साथ 33,654 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 2 अंक की उछाल के साथ 10,334 के स्तर पर हुई।

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी
लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप औऱ स्मॉलकैप शेयरों में खरीददारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.45 फीसदी बढ़ा है। वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.62 फीसदी की तेजी आई है।
मिडकैप शेयरों में पेज इंडस्ट्रीज, नेशनल एल्युमीनियम, आईजीएल, जिंदल स्टील, इंडियन होटल, एनबीसीसी, आईडीबीआई, एमएफएसएल, आरबीएल बैंक, जीएसके कंज्यूमर, ओबेरॉय रिटल्टी, सन टीवी 1.12-3.24 फीसदी तक बढ़े हैं।


सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में
कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स में हरे निशान में नजर आ रहे हैं। मेटल, पीएसयू बैंक, ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीददारी दिख रही है। बैंक निफ्टी करीब 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 24,963.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मेटल में 0.97 फीसदी दर्ज की गई है। 

DII रहे खरीददार, FII ने की बिकवाली

शुक्रवार के कारोबार में डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने घरेलू शेयर बाजार में 1305.45 करोड़ रुपए की खरीददारी की। वहीं फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने 524.85 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।



Whats-app / Missed Call : 7771010963





Comments

Popular posts from this blog

Live Stock Market Updates - Nifty, Sensex close flat

Live Stock Market Updates – Market maintains bearish undertone

NMDC slips post revision of iron ore prices