सेंसेक्स 150 अंक मजबूत, निफ्टी 10400 के पार, हिंडाल्को-वेदांता 3% से ज्यादा बढ़े

  • सेंसेक्स 150 अंक मजबूत, निफ्टी 10400 के पार, हिंडाल्को-वेदांता 3% से ज्यादा बढ़े
नई दिल्ली.  ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों और एशियाई बाजारों में तेजी से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। हैवीवेट इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक में खरीददारी से निफ्टी 10,400 को पार करने में कामयाब हुआ जबकि सेंसेक्स 33,900 के ऊपर निकल गया। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.41 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। 

इससे पहले, सेंसेक्स 92 अंक बढ़कर 33,880 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 34 अंक की मजबूती के साथ 10,413 के स्तर पर हुई। 

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीददारी
कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों अच्छी खरीददारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.52 फीसदी बढ़ा है। वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.50 फीसदी की तेजी आई है।
मिडकैप शेयरों में एमफैसिस, नेशनल एल्युमीनियम, डिविस लैब, क्रॉम्पटन, गोदरेज एग्रोवेट, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रा, एनबीसीसी, जिंदल स्टील, ओबेरॉय रियल्टी, एलटीआई, सेल, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस 1.25-6.68 फीसदी तक बढ़े हैं। हालांकि वक्रांगी, जीएसके कंज्यूमर, एयूबैंक, बायरकॉर्प, अपोलो हॉस्पिटल, बजाज होल्डिंग 4.98-0.29 फीसदी तक गिरे।

निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.62% बढ़ा, ऑटो-पीएसयू बैंक में कमजोरी
सेक्टोरल इंडेक्स में एनएसई पर निफ्टी मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.62 फीसदी की तेजी आई है। अमेरिका द्वारा रूसी अरबपति ओलेग डेरिपास्का की कंपनी पर प्रतिबंध लगाए जाने से मेटल स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल रही है। हिंडाल्को, नेशनल एल्युमीनियम, वेदांता में 3 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है।
वहीं बैंक निफ्टी 0.44 फीसदी बढ़कर 25,203.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एफएमसीजी इंडेक्स में 0.13%, आईटी में 0.44%, फार्मा में 0.80% और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 0.68% की तेजी आई है।


अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त पर बंद
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 46 अंक बढ़कर 23,979 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कम्पोजिट 35 अंक की उछाल के साथ 6950 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.33 फीसदी चढ़कर 2613 के स्तर पर बंद हुआ।


Missed Call /Whatsapp : 7771010963





Comments

Popular posts from this blog

Live Stock Market Updates - Nifty, Sensex close flat

Live Stock Market Updates – Market maintains bearish undertone

NMDC slips post revision of iron ore prices